होम गौरी लंकेश हत्या मामले में SIT मे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 10, 2020 11:55 AM

गौरी लंकेश हत्या मामले में SIT मे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

गौरी लंकेश हत्या मामले में SIT मे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

गौरी लंकेश हत्या मामले में SIT मे एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। एसआईटी ने एक वक्तव्य में कहा कि रुशिकेश देवदिकर उर्फ मुरली (44) फरार चल रहा था, उसे बृहस्पतिवार को झारखंड के धनबाद जिले के कतरास में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। जांच दल के मुताबिक आरोपी, लंकेश की हत्या की साजिश का हिस्सा है और वह इस मामले में 18 वां आरोपी है।

एसआईटी ने कहा, ‘‘सबूतों के लिए उसके घर की तलाशी ली जा रही है और उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।’’ वाम रूझान वाली पत्रकार लंकेश की पांच सितंबर 2017 को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का संदेह एक ऐसे समूह के सदस्य पर गया था जो दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रेरित था।जांचकर्ताओं ने कहा कि समूह ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की थी जिनकी वह हत्या करना चाहता था और उस सूची में रंगकर्मी गिरिश कर्नाड और तर्कवादी के.एस. भगवान का भी नाम था। एसआईटी को पता चला कि लंकेश की हत्या की साजिश उसी दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने रची जिन पर तर्कवादी एम.एम.कलबुर्गी की हत्या का आरोप है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)