होम साल का पहला चंद्रग्रहण आज, जानें कब है सूतक काल, क्‍या करें और क्‍या नहीं?

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 10, 2020 12:06 PM

साल का पहला चंद्रग्रहण आज, जानें कब है सूतक काल, क्‍या करें और क्‍या नहीं?

साल का पहला चंद्रग्रहण आज, जानें कब है सूतक काल, क्‍या करें और क्‍या नहीं?

साल का पहला चंद्रग्रहण आज, जानें कब है सूतक काल, क्‍या करें और क्‍या नहीं?

आज यानि शुक्रवार को साल 2020 का पहला चंद्र गहण (Lunar Eclipse 2020) लग रहा है. यह चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी देखा जाएगा.

10 जनवरी, 2020 यानि आज जो चंद्र ग्रहण लगेगा, वह पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के बजाए उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. सूरज और चांद के बीच पृथ्वी घूमते हुए आती है, पर ये तीनों एक लाइन में नहीं होते, तब उपच्छाया चंद्र ग्रहण होता है.

भारतीय समय के मुताबिक, 10 जनवरी को रात 10:37 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा, जो कि 11 जनवरी को 2:42 पर खत्म होगा. यानि ग्रहण कुल 4 घंटे 1 मिनट तक रहेगा.

तिथि और समय

उपच्छाया का पहला स्पर्श- 10 जनवरी, 10:39 PM
परमग्रास- 11 जनवरी, 12:39 AM
उपच्छाया अंतिम स्पर्श- 02:40 AM
उपच्छाया का समय- 4 घंटे 01 मिनट 47 सेकेंड
उपच्छाया परिमाण- 0.89

सूतक काल

जब भी सूर्य या फिर चंद्र ग्रहण लगता है तो उससे पहले सूतक लग जाता है मगर उपच्छाया होने के कारण इस चंद्र ग्रहण से सूतक नहीं लगेग. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक के समय को अशुभ मूहुर्त माना जाता है.

सूतक ग्रहण समाप्ति के बाद धर्मस्थलों को पवित्र किया जाता है. चंद्रग्रहण के सूतक काल में मंदिर के पट बंद हो जाते हैं. इस समय पूजा पाठ करना भी अशुभ माना जाता है.

क्या करें?

ऐसा कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के मौके पर दाल, चावल, गेहूं और गुड़ जैसी चीजों का दान करना चाहिए. इन चीजों का दान करने से लोग ग्रहण के असर से दूर रहते हैं.

क्या न करें?

ग्रहण काल को बहुत ही अशुभ माना जाता है, इसलिए इस समय में कोई भी शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है. ज्योतिषों का कहना है कि इस चंद्र ग्रहण पर लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरुरत है. मरीज, बच्चे, बुजुर्ग और प्रेग्नेंट महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. भोजन भी चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले और बात में न खाएं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)