होम वाराणसी में प्रियंका गांधी, नागरिकता कानून के विरोध में जेल गए लोगों से करेंगी मुलाकात
वाराणसी में प्रियंका गांधी, नागरिकता कानून के विरोध में जेल गए लोगों से करेंगी मुलाकात
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज वाराणसी में होंगी. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जेल गए लोगों से मिलेंगी.
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गुलेरिया कोठी, गुलेरिया घाट, रामघाट पर लोगों से मुलाकात करेंगी. इसके बाद बीएचयू छात्रों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. प्रियंका सीएए प्रदर्शन के दौरान भगदड़ में मृत बजरडीहा के बच्चे के घर भी जा सकती हैं.
CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में प्रियंका गांधी कई जिलों में जा चुकी हैं. इसके साथ ही वह लगातार योगी सरकार के खिलाफ निशाना भी साध रही हैं.
गौरतलब है कि सीएए के खिलाफ वाराणसी में मार्च निकाल रहे बीएचयू के छात्रों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 19 दिसंबर को हुई इस गिरफ्तारी में एक दुधमुंही बच्ची के माता-पिता एकता और रवि भी थे. इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कई ट्वीटों के जरिये योगी सरकार पर हमला बोला था
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।