होम सपा के कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव दिखाएंगे फिल्म छपाक
सपा के कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव दिखाएंगे फिल्म छपाक
समाजवादी पार्टी आज राजधानी में अपने पार्टी कार्यकताओं को दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक दिखायेगी। पार्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक’ फिल्म दिखाएगी। इसके लिए लखनऊ में एक हाल बुक किया गया है। गौरतलब है कि छपाक फिल्म एसिड हमले से पीड़ित एक लड़की की कहानी है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म तब चर्चा में आयी थी जब फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में जवाहर लाल नेहरू विश्वविदयालय के छात्रों से मिलने पहुंच गयी थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।