होम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करेगा PFI, तृणमूल कांग्रेस सांसद को किया आमंत्रित

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 2, 2020 07:17 PM

बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करेगा PFI, तृणमूल कांग्रेस सांसद को किया आमंत्रित

बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करेगा PFI, तृणमूल कांग्रेस सांसद को किया आमंत्रित

बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शन करेगा PFI, तृणमूल कांग्रेस सांसद को किया आमंत्रित

कोलकाता: इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सीएए के खिलाफ रैली करेगा और इसे संबोधित करने के लिए उसने तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय सांसद ताहिर खान को "आमंत्रित" किया है। संगठन के एक पदाधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) 2019 के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पश्चिम बंगाल पीएफआई के महासचिव मुनीर-उल-शेख ने फोन पर बताया,"हम पांच जनवरी को मुर्शिदाबाद में सीएए के खिलाफ रैली आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें मुर्शिदाबाद से तृणमूल के सांसद अबू ताहिर खान को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सहमति जताई है।" हालांकि जब खान से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पीएफआई की ओर से कोई निमंत्रण नहीं मिला है और संगठन बिना उनकी इजाजत लिए प्रदर्शनों में उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है। तृणमूल सांसद ने कहा,"मुझे न तो पीएफआई की ओर से कोई निमंत्रण मिला है और न ही मैंने प्रदर्शन में शामिल होने पर सहमति जताई है। अगर संगठन बिना इजाजत मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहा है, तो यह अनैतिक है।"

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीएए के खिलाफ राज्यव्यापी हिंसक विरोध प्रदर्शन में पीएफआई की संलिप्तता का संदेह जताया है और संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पीएफआई उत्तर प्रदेश के प्रमुख वसीम और 16 अन्य कार्यकर्ताओं को राज्य में सीएए के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यूपी के डीजीपी ने कहा था कि राज्य की पुलिस ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)