होम एक अनार और सौ बीमार, महाराष्ट्र में कांग्रेस के मंत्री का छलका दर्द
एक अनार और सौ बीमार, महाराष्ट्र में कांग्रेस के मंत्री का छलका दर्द
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मान लिया है कि विधायकों में मंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर दबाव बहुत ज्यादा है। दरअसल, कांग्रेस के पुणे के दफ्तर में इसको लेकर विधायक के समर्थकों ने भारी उपद्रव मचाया था, जिसके बाद पुलिस ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नाराज विधायकों को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि वह इस मामले का कोई न कोई हल निकालने की कोशिश करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस अकेले नहीं है, तीनों पार्टियों में मंत्री बनने की चाहत रखने वालों की होड़ लगी हुई है, लेकिन उद्धव सबको जगह दे दें, संविधान उनको इसकी इजाजत नहीं देता।क अनार और सौ बीमार
महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायकों में मंत्री बनने को लेकर मचा घमासान अब सार्वजनिक हो गया है। पार्टी के मैनेजरों को समझ में नहीं आ रहा है कि मंत्री बनाने की सभी विधायकों की डिमांड कैसे पूरी की जा सकती है। हालांकि, यह घमासान तीनों सत्ताधारी पार्टियों में मची हुई है, लेकिन कांग्रेस में संकट जरा ज्यादा गहरा हो चुका है। यही वजह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने इस मसले पर अपना दर्द मीडिया के सामने बयां कर दिया है। उन्होंने कहा है, "यहां मंत्रियों का पद कम है और बहुत सारे एमएलए हैं, जो कि कैबिनेट में जगह दिए जाने की मांग कर रहे हैं। हम इस मामले को सुलझा लेंगे।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।