होम नए साल में मंत्रियों को बताना होगा प्लान, पीएम मोदी तय करेंगे 2024 का लक्ष्य

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 1, 2020 07:43 PM

नए साल में मंत्रियों को बताना होगा प्लान, पीएम मोदी तय करेंगे 2024 का लक्ष्य

नए साल में मंत्रियों को बताना होगा प्लान, पीएम मोदी तय करेंगे 2024 का लक्ष्य

नए साल में मंत्रियों को बताना होगा प्लान, पीएम मोदी तय करेंगे 2024 का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की दो दिवसीय बैठक बुलाई है. यह बैठक 3 जनवरी को शाम 6 बजे से रात 9.30 बजे तक होगी. वहीं 4 जनवरी को सुबह 9.30 बजे बैठक शुरू होगी जो देर शाम तक चलेगी. उम्मीद की जा रही है कि बैठक में 4 से 5 मंत्रालयों का प्रेजेंटेशन होगा.

मंत्रालयों को बतानी होगी अपनी प्लानिंग

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने सरकार की नीतियां बनाने के लिए ग्रुप ऑफ सेक्रेटरीज बनाया था. उन विभागों के सचिव इस बैठक के दौरान प्रेजेंटेशन देंगे. जानकारी के मुताबिक सभी मंत्रालयों को अगले 5 साल की प्लानिंग को लेकर प्रेजेंटेशन देनी होगी. सभी को बताना होगा कि उनका मंत्रालय अगले सालों में क्या-क्या करने जा रहा है.  

2024 का लक्ष्य तय कर रहे हैं पीएम मोदी

माना जा रहा है कि अब पीएम मोदी ने 2024 तक का लक्ष्य तय करने का फैसला लिया है. इसलिए मंत्रियों को इस बात से अवगत कराया जाएगा कि अगले साढ़े चार साल के लिए उनका होम वर्क क्या है. बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी ने 21 दिसंबर को  उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा के लिए काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक बुलाई थी.

कई घंटों चली थी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 21 दिसंबर को चाणक्यपुरी स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में सभी 56 मंत्रालयों की मैराथन समीक्षा बैठक की थी. यह बैठक सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होकर शाम करीब साढ़े छह बजे तक चली थी. इतनी लंबी बैठक चलने को लेकर एक वरिष्ठ अफसर ने कहा था कि 56 मंत्रालय हैं और एक मंत्रालय के प्रजेंटेशन के लिए अगर 10 मिनट जोड़ें तो कुल 560 मिनट यानी नौ घंटे चाहिए होते हैं. उन्होंने आगे कहा कि इसमें लंच का भी समय है, ऐसे में सात-आठ घंटे कम से कम बैठक तो होनी ही थी. नहीं तो इतने मंत्रालयों की समीक्षा संभव ही नहीं थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)