होम मंत्री पद को लेकर महा विकास अघाड़ी में खींचतान
मंत्री पद को लेकर महा विकास अघाड़ी में खींचतान
महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई सुगबुगाहट शुरू हो रही है। पिछले दिनों महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने अपना कैबिनेट विस्तार किया। अब इसी कैबिनेट विस्तार से जुड़ी एक बात खुद शिवसेना सामने लेकर आई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शिवसेना ने गुरुवार को ये स्वीकार किया कि जल्द हुए कैबिनेट विस्तार के समय महाराष्ट्र की तीनों सत्तारूढ़ पार्टियों(कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना) के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंत्री पद की कुर्सी को लेकर खींचतान हुई।शिवसेना ने इस बात को स्वीकार करते हुए इसपर अपनी सफाई भी दी। उनकी पार्टी की ओर से कहा गया है कि कई विधायकों को मंत्री पद नहीं मिल पाए क्योंकि संभावितों की सूची काफी लंबी थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।