होम अच्छी और सस्ती शिक्षा के खिलाफ है भाजपा: मनीष सिसोदिया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 1, 2020 07:31 PM

अच्छी और सस्ती शिक्षा के खिलाफ है भाजपा: मनीष सिसोदिया

अच्छी और सस्ती शिक्षा के खिलाफ है भाजपा: मनीष सिसोदिया

अच्छी और सस्ती शिक्षा के खिलाफ है भाजपा: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह “अच्छी और सस्ती” शिक्षा के खिलाफ है और साथ ही उन्होंने सीबीएसई परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी को शहर के “छह लाख परिवारों पर बोझ” बताते हुए इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि जब दिल्ली सरकार ने छात्रों की फीस देने का फैसला किया तो दिल्ली भाजपा नेताओं ने केंद्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा फीस बढ़ाने के लिए कह दिया।सीबीएसई ने अगस्त में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क में 1,150 रुपये तक की बढ़ोतरी की। ये बढ़ोतरी पांच साल में पहली बार की गई। सिसोदिया ने कहा, “जब दिल्ली सरकार ने कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई परीक्षाओं की फीस का भुगतान करने की घोषणा की, तो भाजपा ने इसे रोकने की साजिश क्यों रची? भाजपा नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे दिल्ली में लाखों बच्चों की शिक्षा को महंगा बनाने की साजिश क्यों कर रहे थे।” उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा की सभी नीतियां “अच्छी और सस्ती” शिक्षा के खिलाफ हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)