होम CAA के खिलाफ हिंसा में PFI का हाथ, मोदी सरकार करेगी कार्रवाई
CAA के खिलाफ हिंसा में PFI का हाथ, मोदी सरकार करेगी कार्रवाई
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को CAA के खिलाफ प्रदर्शन में हुए हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिंसा में PFI की भूमिका सामने आ रही है, गृह मंत्रालय सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगा। प्रसाद ने साफ कहा कि PFI पर स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से संबंध सहित कई आरोप हैं।वहीं रविशंकर प्रसाद ने CAA को लागू करने को लेकर कहा कि संसद द्वारा पारित कानूनों को लागू करना राज्य सरकारों का ‘‘संवैधानिक कर्तव्य’’ है। प्रसाद ने कहा कि जो राज्य यह कहते हैं कि वे संशोधित नागरिकता कानून को लागू नहीं करेंगे उन्हें ऐसे निर्णय करने से पहले उचित विधिक राय लेनी चाहिए। प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संसद द्वारा पारित कानूनों को लागू करना राज्यों का एक संवैधानिक कर्तव्य है।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।