होम अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की छात्र टीम ने जीता सिल्वर मेडल

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 11, 2022 06:46 PM

अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की छात्र टीम ने जीता सिल्वर मेडल

अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की छात्र टीम ने जीता सिल्वर मेडल

अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की छात्र टीम ने जीता सिल्वर मेडल

लखनऊ, 11 जनवरी। लंदन की रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की छात्र टीम ने 54 देशों के छात्र-छात्राओं के बीच सिल्वर मेडल अर्जित कर देश का नाम सारे विश्व में गौरवान्वित किया है। इन छात्र टीम में आकृति सिंह, कृतिका गौड़, सानवी श्रीवास्तव एवं सौम्या पाण्डेय शामिल हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपने सर्वोत्कृष्ट लेखन द्वारा आदर्श विश्व व्यवस्था की रूपरेखा प्रदर्शित करने के साथ ही विश्वव्यापी समस्याओं के रचनात्मक समाधान भी सुझाये। रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी, लंदन ने इन मेधावी छात्राओं के विश्वव्यापी, मानवीय एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक

डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र टीम के चारों सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)