होम दिल्ली धमाका- एक-एक गुनहगार को अंजाम भुगतना होगा, गृहमंत्री अमित शाह ने अफसरों को दिए कड़े आदेश, NIA करेगी जांच

समाचारदेशप्रादेशिकीबिहारअपराध Alert Star Digital Team Nov 11, 2025 05:42 PM

दिल्ली धमाका- एक-एक गुनहगार को अंजाम भुगतना होगा, गृहमंत्री अमित शाह ने अफसरों को दिए कड़े आदेश, NIA करेगी जांच

दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को दो आपातकालीन बैठकों की अध्यक्षता की।

दिल्ली धमाका- एक-एक गुनहगार को अंजाम भुगतना होगा, गृहमंत्री अमित शाह ने अफसरों को दिए कड़े आदेश, NIA करेगी जांच

दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण विस्फोट के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को दो आपातकालीन बैठकों की अध्यक्षता की। उन्होंने सुबह पहली बैठक की, जिसके बाद दोपहर में एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस धमाके में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

NIA को सौंपी गई जांच, शाह ने दी कड़ी चेतावनी

बैठक में गृह सचिव, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक (DG) सहित जांच एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। गृह मंत्रालय ने इस विस्फोट की जांच का जिम्मा औपचारिक रूप से NIA को सौंप दिया है। यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार ने इस घटना को आतंकवादी कृत्य माना है, क्योंकि NIA को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जांच एजेंसियों को कड़े निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि, "एक-एक गुनाहगार को उसके अंजाम तक पहुंचाएंगे।"

उन्होंने कहा, "वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दोषियों की तलाश करने के निर्देश दिए गए। इस कृत्य में शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।"

दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत दर्ज की FIR

इस समीक्षा बैठक में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए, जहां शीर्ष अधिकारियों ने विस्फोट के बाद की वर्तमान स्थिति पर गृह मंत्री को जानकारी दी।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट के मामले में मंगलवार (11 नवंबर 2025) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है और दोषियों को पकड़ने के लिए दिल्ली में कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं। गृह मंत्री ने आश्वस्त किया है कि शीर्ष जांच एजेंसियां ​​विस्फोट की तह तक जाएंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)