होम PDA से घबराए हैं सामंतवादी लोग! अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- न तानाशाही चलेगी, न दानाशाही

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 29, 2026 05:23 PM

PDA से घबराए हैं सामंतवादी लोग! अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- न तानाशाही चलेगी, न दानाशाही

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

PDA से घबराए हैं सामंतवादी लोग! अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- न तानाशाही चलेगी, न दानाशाही

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा में शामिल होने वाले नए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पुरातनपंथी, संकीर्ण सोच रखने वाले और सामंतवादी लोग PDA से घबरा गए हैं। उनके मुताबिक, जैसे-जैसे नए लोग PDA से जुड़ रहे हैं, विरोधियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

अखिलेश यादव ने PDA की बताई नई परिभाषा

अखिलेश यादव ने PDA की नई व्याख्या करते हुए कहा कि अब इसमें Protest, Demonstration और Activist वाले लोग भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि PDA को रोकने के लिए विरोधियों की ओर से अलग-अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि विरोधियों को PDA से “पेट में दर्द” हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा, “पीडीए प्रोग्रेसिव है, विजनरी है और लोगों को जोड़ने वाला है. चुनाव में पीडीए जितना गंभीर है, उतना कोई गंभीर नहीं है.”

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना

सपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “बीजेपी की सरकार में स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है.” उन्होंने PDA ऑडिट का हवाला देते हुए स्वास्थ्य विभाग में कथित लापरवाही का मुद्दा उठाया।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश में 6 हजार से अधिक डॉक्टरों के पद खाली हैं, जबकि नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के करीब 24 हजार पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 16 हजार की आबादी पर एक डॉक्टर उपलब्ध होने की स्थिति है। अखिलेश ने गोरखपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या कम होने का भी दावा किया और कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति ऐसी ही है।

Free Bus Service पर भी उठाए सवाल

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए घोषित मुफ्त बस सेवा को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन कई स्थानों पर पर्याप्त बसों और उचित व्यवस्थाओं का अभाव देखने को मिला।

अंकित बालियान हत्याकांड का मुद्दा उठाया

अखिलेश यादव ने अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अंकित के पिता, मां, पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने दावा किया कि अंकित को 18 गोलियां मारी गईं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में सरकार है तो लोगों को न्याय कौन देगा। अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है और पीलीभीत, बहराइच तथा श्रावस्ती समेत कई जगहों पर घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं है।

'न तानाशाही चलेगी, न दानाशाही'

बीजेपी सरकार पर हमला जारी रखते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में “न तो तानाशाही चलेगी और न ही दानाशाही चलेगी.” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और व्यवस्थाओं के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सपा प्रमुख ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जनता इन मुद्दों का जवाब देगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)