होम अखिलेश यादव के साथ दिखे लंबी मूंछों वाले ‘चाचा’ कौन? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया मूंछों पर ताव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2026 04:40 PM

अखिलेश यादव के साथ दिखे लंबी मूंछों वाले ‘चाचा’ कौन? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया मूंछों पर ताव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नजर आए लंबी मूंछों वाले 75 वर्षीय जगदीश यादव इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ललितपुर के बघौरा गांव के रहने वाले जगदीश यादव को अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाया और अपने साथ बैठाया।

अखिलेश यादव के साथ दिखे लंबी मूंछों वाले ‘चाचा’ कौन? मंच पर सपा चीफ ने दिलवाया मूंछों पर ताव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नजर आए लंबी मूंछों वाले 75 वर्षीय जगदीश यादव इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ललितपुर के बघौरा गांव के रहने वाले जगदीश यादव को अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाया और अपने साथ बैठाया। इस दौरान सपा प्रमुख ने उनकी खास पहचान बन चुकी बड़ी-बड़ी मूंछों की तारीफ की और उन्हें मूंछों पर ताव भी दिलवाया।

अखिलेश यादव ने जगदीश यादव की मूंछों की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी मूंछों पर ताव देना अच्छा लगता है। बताया गया कि उन्होंने मूंछों की देखभाल के लिए जगदीश यादव को रुपये भी दिए। अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी चर्चा होने लगी।

55 साल से रख रहे हैं बड़ी-बड़ी मूंछें

ललितपुर के बघौरा गांव के रहने वाले जगदीश यादव को करीब 20 साल की उम्र से मूंछें रखने का शौक है। वह पिछले करीब 55 वर्षों से मूंछें रख रहे हैं। समय के साथ उनकी लंबी और बड़ी मूंछें उनकी खास पहचान बन गईं।

जगदीश यादव बताते हैं कि उन्हें हमेशा से बड़ी मूंछें रखने का शौक रहा है। वह चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उम्र 75 साल होने के बावजूद उनकी मूंछें आज भी उनके व्यक्तित्व की खास पहचान बनी हुई हैं।

तीन बार रह चुके हैं ग्राम प्रधान

जगदीश यादव की पहचान केवल उनकी मूंछों तक सीमित नहीं है। वह बघौरा ग्राम पंचायत के तीन बार प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने 1995 से 2000, 2000 से 2005 और 2005 से 2010 तक ग्राम प्रधान के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।

जगदीश यादव के पिता रामनाथ यादव भी आजादी के बाद करीब 40 वर्षों तक गांव के प्रधान रहे थे। जगदीश यादव समाजवादी पार्टी की स्थापना के समय यानी 1992 से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ वह खेती-किसानी भी करते हैं।

अशोक सिंह के मूंछों वाले वीडियो के बाद चर्चा में आए

जगदीश यादव की चर्चा उस समय और तेज हो गई, जब अखिलेश यादव ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की। यह तस्वीर मैनपुरी के डिप्टी एसपी अशोक सिंह के मूंछों पर ताव देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद शेयर की गई थी।

31 अगस्त को अशोक सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपनी मूंछों पर ताव देते हुए नजर आए थे। इसके बाद अखिलेश यादव ने जगदीश यादव की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी मूंछों को लेकर टिप्पणी की थी कि उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं। इसके बाद अखिलेश यादव के साथ लंबी मूंछों वाले जगदीश यादव की तस्वीर और उनकी कहानी चर्चा में आ गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)