होम BRICS Summit पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- दुनिया को दिख रहा ‘नया भारत’, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2026 01:04 PM

BRICS Summit पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- दुनिया को दिख रहा ‘नया भारत’, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS Summit को लेकर कहा कि यह सम्मेलन भारत की बदलती वैश्विक भूमिका और ‘नए भारत’ की तस्वीर को दुनिया के सामने पेश करता है।

BRICS Summit पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- दुनिया को दिख रहा ‘नया भारत’, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS Summit को लेकर कहा कि यह सम्मेलन भारत की बदलती वैश्विक भूमिका और ‘नए भारत’ की तस्वीर को दुनिया के सामने पेश करता है। उन्होंने कहा कि 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में हो रहा BRICS समिट भारत की वैश्विक ताकत और बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

CM योगी बोले- भारत अब पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, ताकत बनकर उभरा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों के दौरान भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान कायम की है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक की यात्रा में प्रधानमंत्री ने देश को एक नया विजन दिया है। आज भारत दुनिया में पिछलग्गू राष्ट्र नहीं, बल्कि एक ताकत के रूप में स्थापित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की टॉप फाइव इकोनॉमी में शामिल किया गया है। इसके साथ ही G20 के सफल आयोजन के जरिए भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी क्षमता और नए दृष्टिकोण को भी प्रदर्शित किया है। उनके मुताबिक BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच इसी बदलते भारत की तस्वीर को दुनिया के सामने रखते हैं।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री की ओर से उठाए गए कदमों और तैयार की गई योजनाओं के क्रियान्वयन को पूरी दुनिया ने देखा है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा दिवस के कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी सीएम योगी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सेवा दिवस के रूप में किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस वैक्सीन को भारत आने में करीब 100 साल लगे थे, कोरोना के समय वैक्सीन एक महीने में उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को राशन, 12 करोड़ शौचालय और 3 करोड़ बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का काम किया है।

पंकज चौधरी ने गिनाए केंद्र सरकार के बड़े फैसले

वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. इनमें अनुच्छेद 370 हटाने और तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं."

पंकज चौधरी ने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश अव्वल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को लेकर प्रदेश में 11 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)