होम भारत पहुंचते ही एक्शन में शी जिनपिंग, BRICS Summit में आज होगा बड़ा मंथन, जानें पूरा Schedule

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2026 12:25 PM

भारत पहुंचते ही एक्शन में शी जिनपिंग, BRICS Summit में आज होगा बड़ा मंथन, जानें पूरा Schedule

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए शनिवार (12 सितंबर) को भारत पहुंच गए हैं। उनका विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां से वह सीधे अपने होटल के लिए रवाना होंगे।

भारत पहुंचते ही एक्शन में शी जिनपिंग, BRICS Summit में आज होगा बड़ा मंथन, जानें पूरा Schedule

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए शनिवार (12 सितंबर) को भारत पहुंच गए हैं। उनका विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां से वह सीधे अपने होटल के लिए रवाना होंगे। BRICS सदस्य देशों के अन्य नेता भी दोपहर करीब 2 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे BRICS सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत होगी।

BRICS Summit में आज क्या-क्या होगा?

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित BRICS Summit के दौरान कई अहम कार्यक्रम होंगे। दोपहर 2:30 बजे 'समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना' विषय पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे BRICS सदस्य देशों के नेता 'भारत इनोवेट्स' प्रदर्शनी का दौरा करेंगे।

शाम 5 बजे BRICS नेताओं की फैमिली फोटो होगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे भारत मंडपम के लॉन में सदस्य देशों के नेता संयुक्त रूप से पौधारोपण करेंगे। दिन के प्रमुख कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विश्व नेताओं के लिए गाला डिनर का आयोजन किया जाएगा। यह डिनर शाम 7:30 बजे भारत मंडपम के लेवल-3 पर होगा।

पीएम मोदी ने इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं से की मुलाकात

BRICS Summit के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया और मलेशिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। इन मुलाकातों के जरिए भारत के दोनों देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में चर्चा हुई। भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, इथियोपिया और मलेशिया ने भारत के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में गहरी रुचि दिखाई है।

बैठकों के दौरान दोनों देशों के साथ संयुक्त रूप से कर्मियों के प्रशिक्षण और भारत से रक्षा उपकरणों की खरीद को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया है। इथियोपिया ने खास तौर पर भारतीय खनन कंपनियों के लिए रुचि दिखाई है।

वहीं, मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर सेक्टर में मौजूद अवसरों पर भी बातचीत हुई। ऐसे में BRICS Summit के दौरान बहुपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ भारत के लिए द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से भी आज का दिन अहम माना जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)