होम इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर करारा प्रहार

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 11, 2026 09:52 PM

इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर करारा प्रहार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में पुलिस का हाल ऐसा हो गया है कि..

इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर करारा प्रहार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में पुलिस का हाल ऐसा हो गया है कि 'इधर हथेली गर्म, उधर पुलिस नर्म'. अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अब पुलिस और अपराधी अलग-अलग नहीं, बल्कि एक ही टीम बन गए हैं और इस 'महा-भ्रष्टाचार' की वजह से जनता त्रस्त है.

'अब चोर-पुलिस एक ही टीम में'

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले पुलिस और अपराधी दो अलग-अलग टीमें होती थीं, लेकिन बीजेपी राज में दोनों एक हो गए हैं. उन्होंने कहा, "बीजेपी के महा-भ्रष्टाचार की वजह से पुलिस और अपराधी एक ही टीम में आ गए हैं. अब बच्चों ने चोर-पुलिस खेलना बंद कर दिया है, क्योंकि उन्हें भी पता चल गया है कि संगठित अपराध में पहली बार अपराधियों के साथ सरकार और पुलिस भी शामिल है."

'बीजेपी है इस टीम की कैप्टन'

सपा मुखिया ने बीजेपी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि पुलिस और अपराधी की इस मिलीभगत वाली टीम की 'कैप्टन' आजकल बीजेपी ही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और पुलिस अब बेईमानी और भ्रष्टाचार के नए पर्यायवाची बन चुके हैं. अपराध के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि "जब एफआईआर ही दर्ज नहीं होगी, तो आंकड़े अपने आप नीचे आ जाएंगे."

'चौराहे पर पुलिस सुरक्षा नहीं, वसूली के लिए खड़ी है'

कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए अखिलेश ने कहा कि पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "यह दावा तो है कि चौराहे पर पुलिस मिलेगी, लेकिन बीजेपी यह नहीं बताती है कि वह पुलिस ले-देकर आपको अगले चौराहे तक खुद छोड़ने आएगी." उनका इशारा पुलिसिया वसूली और भ्रष्टाचार की ओर था.

स्वास्थ्य सेवाओं को जानबूझकर किया जा रहा बर्बाद

कानून व्यवस्था के अलावा अखिलेश यादव ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही है ताकि मरीज प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर हों. उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, "कई जिलों में गलत दवाएं दी जा रही हैं. मैनपुरी में गलत दवाएं दे दी गईं. कफ सिरप पर कहानी जब तक खत्म होती, उतने में Liver-52 का फ्रॉड सामने आ गया."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)