होम कौन हैं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका ? जिन्होंने विवाद के बाद थामा भाजपा का दामन
कौन हैं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका ? जिन्होंने विवाद के बाद थामा भाजपा का दामन
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दलों में भगदड़ मची हुई है। इसी क्रम में ग्रैंड ओल्ड पार्टी की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा है। प्रियंका मौर्य कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान का हिस्सा थीं लेकिन पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। दरअसल, उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे लड़की_हूं_लड़_सकती_हूं पर टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं ओबीसी हूं और प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकती हूं। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर धांधली का आरोप भी लगाया था।
कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के बाद प्रियंका मौर्य ने कहा कि समाज सेवा के बेहतर मंच के लिए भाजपा में आई हूं। मैं लगातार कांग्रेस में काम कर रही थी, लड़की हूं लड़ सकती हूं के उलट मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेरे चेहरे का इस्तेमाल वोटबैंक के लिए किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेरे चेहरे का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए किया लेकिन टिकट की बात आई तो महिला के स्थान पर पुरुष को खड़ा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुझको कहा गया था कि आप मेहनत कीजिए, मैंने मेहनत भी की फिर भी मुझे टिकट नहीं दी गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।