होम अखिलेश पर ओवैसी ने ली चुटकी, कहा- मुस्लिम मेरे सपने में आ रहे हैं
अखिलेश पर ओवैसी ने ली चुटकी, कहा- मुस्लिम मेरे सपने में आ रहे हैं
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दंगल जारी है। नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने दावा किया था कि भगवान श्रीकृष्ण उनके सपने में आए थे और कहा था कि राज्य में निश्चित तौर पर सपा की सरकार बनेगी। इसी को लेकर अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए ओवैसी ने कहा कि जब भगवान ने खुद ही आकर अखिलेश से कह दिया कि वह सीएम बनने वाले हैं तो फिर चुनाव लड़ने की क्या जरूरत है? अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ही कह दो कि भगवान से मैंने कहा था कि मुझे मुख्यमंत्री बना दीजिए।ओवैसी ने यह भी कहा कि भाजपा श्री राम को सपने में देखती है, अखिलेश यादव श्री कृष्ण को सपने में देखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ही कहा कि अब उनके सपने में मुजफ्फरनगर के मुसलमान आने लगे हैं और कह रहे हैं कि वह समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देंगे। इसके साथ ही ओवैसी ने यह भी दावा किया कि मुसलमान उनसे यह भी कह रहे हैं कि कोई तो उनके हक की आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि जब एआईएमआईएम के विधायक विधानसभा चुनाव जीतकर लखनऊ पहुंचेंगे तो वहां की दीवारों पर अंबेडकर जिंदाबाद के नारे को बुलंद करेंगे।समाजवादी पार्टी और बसपा पर हमला जारी रखते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें वोट कटवा कहा जाता है। लेकिन मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि अगर मैं वोट कटवा होता तो सपा-बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद भी केवल 15 ही सांसद बन पाते? अगर मुसलमानों के वोट एक साथ सपा-बसपा को पड़ते तो क्या 15 सांसद ही जीतते? उन्होंने दावा किया कि मुझे पता है कि मुसलमान सपा-बसपा से खुश नहीं हैं। इस बार वह एआईएमआईएम को जिताएंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी लगातार राज्य में पूरा दमखम लगा रहे हैं। वह चुनावी मैदान में पूरी तरीके से उतरने की तैयारी में हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।