होम नितिन गडकरी ने की उत्तर प्रदेश का प्रथम डबल डेकर ब्रिज प्रयागराज शहर में बनाये जाने की घोषणा
नितिन गडकरी ने की उत्तर प्रदेश का प्रथम डबल डेकर ब्रिज प्रयागराज शहर में बनाये जाने की घोषणा
केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आज ग्राम सकाढ़ा, निकट रोही चैराहा जनपद कौशाम्बी में आयोजित कार्यक्रम में रू0 2659 करोड़ धनराशि की लागत की 164 किमी0 लम्बे 06 राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज जसरा बाईपास का शिलान्यास हो रहा है, जसरा प्रयागराज से जुड़ा होने के कारण बहुत ही महत्वपूर्ण है। रू0 125 करोड़ की लागत से 05 किमी0 लम्बाई का बाईपास बनाया जायेगा, इसी बाईपास के पास स्थित रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज भी बनायी जायेगी, जसरा बाईपास का कार्य मई 2022 में शुरू हो जायेगा तथा बाईपास के बन जाने से ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान हो जायेगा एवं जसरा होकर चित्रकूट जाने वालों का समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि राम वनगमन मार्ग का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसके 03 पैकेज का शिलान्यास कल किया गया था एवं 02 पैकेज का शिलान्यास आज हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से चित्रकूट तक रू0 05 हजार करोड़ की लागत से 258 किमी0 राम वनगमन मार्ग बनाया जा रहा है। यह निर्माण कार्य 2023 तक पूर्ण हो जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रृंगी ऋषिधाम के पास गंगा नदी पर 06 लेन का पुल बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राम बनगमन मार्ग अयोध्या से सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, मोहनगंज, अवतारपुर, सूरतगंज, राजापुर, चित्रकूट होकर मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की सीमा को जोड़ते हुए रामेश्वरम तक बनाया जायेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।