होम पश्चिमी यूपी में हुई बारिश से बढ़ा सर्दी का प्रकोप, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 6, 2022 10:48 PM

पश्चिमी यूपी में हुई बारिश से बढ़ा सर्दी का प्रकोप, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी यूपी में हुई बारिश से बढ़ा सर्दी का प्रकोप, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी यूपी में हुई बारिश से बढ़ा सर्दी का प्रकोप, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मेरठ,पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के तहत बुधवार दिन से शुरू हुई बारिश देर रात तक लगातार जारी है। सूरज दिन भर दिखाई नहीं दिया। वहीं दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मेरठ, आगरा, समेत पूरे पश्चिमी यूपी में सर्दी बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने नौ तारीख तक बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग ने 6 जनवरी के लिए भी वेस्ट यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में भी बारिश की संभावना जताई है। 5 जनवरी को दिन और रात में बूंदाबांदी रही। यह बूंदा-बांदी 9 जनवरी तक रुक-रुक कर होती रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यूपी में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदला है।

 

मेरठ में ठंड में लगातार बारिश ने जनपदवासियों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। बुधवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही जो रात में तेज हो गई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले तीन-चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। बुधवार को शाम सात बजे तक पांच मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। मेरठ ही नहीं, आसपास के जिलों में भी बारिश होने से सामान्‍य जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं गुरुवार की सुबह सर्द हवाओं के बीच निकली हल्‍की धूप ने कुछ सुकून पहुंचाया। हालांकि आज भी बारिश होने के संकेत हैं। मेरठ का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 07.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मेरठ में 5 से 9 जनवरी तक प्रतिदिन बारिश की संभावना है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)