होम अखिलेश यादव का दावा, समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का मार्ग है

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 3, 2022 09:13 PM

अखिलेश यादव का दावा, समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का मार्ग है

अखिलेश यादव का दावा, समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का मार्ग है

अखिलेश यादव का दावा, समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का मार्ग है

 समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि समाजवाद का रास्ता ही असल में रामराज्य का मार्ग है। यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा अक्सर रामराज्य की बात करती है लेकिन असल में समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। उन्होंने कहा, समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। जिस दिन पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा उसी दिन से रामराज्य शुरू हो जाएगा। सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, जिस व्यक्ति के ऊपर तमाम गंभीर धाराओं में मामले दर्ज थे, भाजपा ने उसे मुख्यमंत्री बना दिया।भाजपा के बहुत से नेता जो बुजुर्ग हैं, जो कई वर्षों से खून पसीना बहा कर पार्टी को मजबूत कर रहे थे, वह कई बार कहते हैं कि हम तो खून पसीना बहा रहे थे, यह न जाने कहां से आए हमारे ऊपर बैठा दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब वह जनता के बीच जाएंगे तो उनसे पूछा जाएगा कि रोजगार देने और किसानों की आय दोगुनी करने समेत तमाम वादे क्यों नहीं पूरे हुए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, सब लोग जानते होंगे कि जब बेटा परीक्षा में पास ना हो पा रहा हो तो कई बार मां-बाप और चाचा भी जाते हैं थोड़ी नकल कराने के लिए। हमारे बाबा मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं।

अब उन्हें कोई पास नहीं करा सकता और जो लोग उन्हें पास कराने आ रहे हैं वे भी पास नहीं करा पाएंगे। अखिलेश यादव ने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि जहां से उनकी पार्टी कहेगी वहां से वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ गांवों के नाम कथित रूप से बदले जाने की खबर का जिक्र करते हुए कहा, जो हमारा पड़ोसी देश है वह हमारे मुख्यमंत्री जी से कुछ सीख गया है। उसने गांव के नाम बदल दिए। यह काम तो हमारे मुख्यमंत्री जी किया करते हैं लेकिन चीन ने भी उनसे सीख लिया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाए जाने का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, हमारे बाबा मुख्यमंत्री ऐसे सो रहे थे कि अचानक उनका मुख्य सचिव बदल गया है, पता ही नहीं चला। अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के अपने वादे का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सबसे ज्यादा करंट भाजपा को ही लगा है।उन्होंने कहा कि 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने का वादा इसलिए किया गया है क्योंकि सपा की पिछली सरकार के कार्यकाल में बिजलीघर लगाने की अनेक परियोजनाएं शुरू की गई थी जिन्हें मौजूदा भाजपा सरकार पूरा नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि दोबारा सपा की सरकार बनने पर वे योजनाएं पूरी की जाएंगी और सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इस मौके पर आंबेडकर नगर से पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडेय, बहराइच से भाजपा की मौजूदा विधायक माधुरी वर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य कांति सिंह, प्रतापगढ़ से पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा और विशाल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरबल सिंह कश्यप अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बदलाव आएगा और सपा की सरकार बनेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)