होम NCB से समीर वानखेड़े की हुई विदाई, नहीं मिला एक्सटेंशन, आर्यन खान को किया था गिरफ्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 3, 2022 08:26 PM

NCB से समीर वानखेड़े की हुई विदाई, नहीं मिला एक्सटेंशन, आर्यन खान को किया था गिरफ्तार

NCB से समीर वानखेड़े की हुई विदाई, नहीं मिला एक्सटेंशन, आर्यन खान को किया था गिरफ्तार

NCB से समीर वानखेड़े की हुई विदाई, नहीं मिला एक्सटेंशन, आर्यन खान को किया था गिरफ्तार

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे 'आर्यन खान' को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि एनसीबी मुंबई के निदेशक समीर वानखेड़े का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिला है। ऐसे में एनसीबी से उनकी विदाई हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एनसीबी ने बताया कि एनसीबी मुंबई के निदेशक समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो गया था और उन्होंने एक्सटेंशन का अनुरोध नहीं किया था। वानखेड़े आज से दिल्ली में डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) के निदेशक को रिपोर्ट करेंगे। 

आपको बता दें कि समीर वानखेड़े 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं, जो किंग खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार करने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस साल अक्टूबर में, वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामदगी का दावा किया था और अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में एनसीबी द्वारा छापेमारी के दौरान इस्तेमाल स्वतंत्र गवाहों की साख पर सवाल उठे और यह भी आरोप लगाया गया था कि एनसीबी अधिकारियों ने शाहरुख खान से पैसे ऐंठने की कोशिश की थी।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के भी निशाने पर थे। हालांकि, अब समीर वानखेड़े को नया पता दिल्ली होगा। जहां पर नो डीआरआई के निदेशक को रिपोर्ट करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)