होम योगी भाजपा के सदस्य भी नहीं, कभी यहां से तो कभी वहां से टिकट मांग रहे: अखिलेश

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 7, 2022 08:23 PM

योगी भाजपा के सदस्य भी नहीं, कभी यहां से तो कभी वहां से टिकट मांग रहे: अखिलेश

योगी भाजपा के सदस्य भी नहीं, कभी यहां से तो कभी वहां से टिकट मांग रहे: अखिलेश

योगी भाजपा के सदस्य भी नहीं, कभी यहां से तो कभी वहां से टिकट मांग रहे: अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य भी नहीं हैं तथा वह कभी इस विधानसभा से और कभी उस विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं और उन्हें कोई टिकट नहीं दे रहा है। अखिलेश आज पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोंडा में थे। उन्होंने पत्रकारों से एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्‍यमंत्री (योगी आदित्‍यनाथ) टिकट मांग रहे हैं, कभी इस विधानसभा से, कभी उस विधानसभा सेऔर कोई उन्हें टिकट नहीं दे रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, वह (योगी) भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं हैं और पूरी भाजपा के लोग उनसे दुखी हैं, जितने भी सीनियर (वरिष्ठ) हैं, सब दुखी हैं। वो कहते हैं कि खून पसीना बनाकर हमने पार्टी बनाई और ये जाने कहां से आ गए और बैठ गए। अखिलेश ने यह भी कहा, जिस तरह से सूचना आ रही है कि वह (योगी) यहां से चुनाव लड़ेंगे, वह वहां से लड़ेंगे उससे लगता है कि वो टिकट मांग रहे हैं, कितने कमजोर मुख्यमंत्री हैं जो टिकट मांग रहे हैं। उल्लेखनीय है कि योगी के बारे में कभी मथुरा तो कभी अयोध्‍या तो कभी गोरखपुर से चुनाव लड़ने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। भाजपा के राज्‍यसभा सदस्‍य हरनाथ सिंह यादव ने बीते दिनों एक पत्र लिखकर योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग की थी। अखिलेश ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, हम बहुत जल्द बता देंगे कि हम कहां से चुनाव लड़ेंगे, हमारी पार्टी तय करेगी कि मैं चुनाव लड़ाऊं कि चुनाव लडूं या चुनाव लड़कर भी लड़ाऊं, यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने भाजपा पर अपने कार्यक्रमों की नकल करने का आरोप लगाते हुए कहा, समाजवादी पार्टी के एक नेता ने भगवान परशुराम की मूर्ति लगा दी तो आज भाजपा ने भी उनकी मूर्ति लगा दी। इसी तरीके से सपा का एक विजय रथ निकला तो भाजपा के छह रथ निकल पड़े लेकिन सपा का एक रथ भारी है। अखिलेश ने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)