होम अमृतसर में फिर उतरा कोरोना संक्रमितों से भरा विमान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 7, 2022 08:21 PM

अमृतसर में फिर उतरा कोरोना संक्रमितों से भरा विमान

अमृतसर में फिर उतरा कोरोना संक्रमितों से भरा विमान

अमृतसर में फिर उतरा कोरोना संक्रमितों से भरा विमान

 देशभर में कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचाया हुआ है। इसी बीच एक बार फिर से पंजाब के अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोरोना संक्रमित यात्रियों से भरा हुआ विमान उतरा है। रोम से आए इस विमान में 290 यात्री सवार थे, जिनमें से 173 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह पहली दफा नहीं है। इससे पहले गुरुवार को इटली के मिलान शहर से एक चार्टर विमान अमृतसर में उतरा था। जिसमें सवार 179 यात्रियों में से 125 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को इटली की राजधानी रोम से उड़कर एक विमान अमृतसर हवाई अड्डा पर उतरा। इस विमान में 290 यात्री सवार थे। जिनका कोरोना टेस्ट किया गया और उनमें से 173 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि अभी कुछ यात्रियों की रिपोर्ट आना बाकी है। इसी बीच हम आपको जानकारी दे दें कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुक्रवार को नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। जिसके मुताबिक दूसरे देशों से भारत आए यात्रियों 7 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा। इसके अलावा 8वें दिन आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी की गई नई गाइडलाइन्स 11 जनवरी से प्रभावी होगी।

 

आपको बता दें कि इटली को जोखिम वाले देशों की सूची में शामिल किया गया है। ऐसे में गुरुवार को मिलान से आने वाले एक चार्टर विमान के 179 यात्रियों में से 160 यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिनमें से 125 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अधिकारियों ने बताया था कि 179 यात्रियों में से 19 नवजात बच्चे थे, इसीलिए उनका कोरोना टेस्ट नहीं किया गया है। इतना ही नहीं अधिकारियों ने टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने वाले 35 यात्रियों से उनकी सेहत पर नजर रखने की सलाह भी दी थी। देश में कोरोना के एक दिन में आने वाले मामले 214 दिनों बाद एक लाख से अधिक दर्ज किए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,52,26,386 हो गई। इनमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन वेरिएंट के 3,007 मामले भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक आए ओमीक्रोन के कुल मामलों में से 1,199 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 876 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले आए। देश में एक दिन में इस महामारी के 1,17,100 नए मामले आए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई जो करीब 120 दिनों में सबसे अधिक है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)