होम बैकफुट पर अखिलेश, कहा- मैं योगी सरकार की अंत की बात कर रहा था, पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 14, 2021 09:06 PM

बैकफुट पर अखिलेश, कहा- मैं योगी सरकार की अंत की बात कर रहा था, पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की

बैकफुट पर अखिलेश, कहा- मैं योगी सरकार की अंत की बात कर रहा था, पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की

बैकफुट पर अखिलेश, कहा- मैं योगी सरकार की अंत की बात कर रहा था, पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक बयान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह बयान ऐसा है कि भाजपा अखिलेश यादव पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिनों के वाराणसी दौरे पर थे। इसी को लेकर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया था तो उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा था कि अंतिम दिनों में हर कोई वहां जाना चाहता है। इसी को लेकर भाजपा ने जबरदस्त तरीके से अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। भाजपा अखिलेश के इस बयान को बड़ा मुद्दा बना रही है। इन सबके बीच अखिलेश यादव ने अपने दिए बयान पर सफाई दे दी है। एक निजी चैनल से बातचीत में अखिलेश यादव ने बताया कि मेरा तंज सिर्फ सरकार को लेकर था। मैं योगी सरकार की अंत की बात कर रहा था। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करता हूं।अपने जौनपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। मैंने अपना बयान को यूपी सरकार के संदर्भ में दिया था। मेरे कहने का मतलब सिर्फ यूपी सरकार का जाना था। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि भाजपा को इसे चुनावी मुद्दा बनाने के बावजूद भी लाभ नहीं मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी का टाइम अब पूरा हो गया है। वहीं, भाजपा ने अखिलेश यादव की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिये उनके ताने को सबसे अभद्र और बेहूदा करार दिया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई थीं और ऐसी बेहूदा और अभद्र टिप्पणियां उनकी मानसिकता को दर्शाती हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यादव ने उसी मानसिकता के साथ बात की, जिससे कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि औरंगजेब ने विश्वनाथ मंदिर को नष्ट करने की कोशिश की थी और यादव अब उनके साथ खड़े हैं। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने यादव की टिप्पणियों को शर्मनाक बताया और कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव हारने की संभावनाओं के चलते अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसे दिन जब एक बहुत बड़ा काम पूरा हुआ है, उस दिन मोदी की मृत्यु की कामना करना उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणियों से किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए, क्योंकि वह औरंगजेब की मानसिकता और कार्यों में विश्वास करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)