होम शाहजहांपुर की विधानसभा कटरा में यूनिटी मार्च में शामिल हुए मुख्य अतिथि एम.एल.सी गोपाल अंजान व विशिष्ट अतिथि सांसद लोकसभा अरुण कुमार सागर
सांसद बोले-सरदार पटेल जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए
शाहजहांपुर | लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती अंतर्गत सरदार@150 अभियान के तहत कटरा विधानसभा के ग्राम कसरक से कमलापुर मैरिज लॉन तक यूनिटी मार्च निकाली गई व जनसभा का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.एल.सी गोपाल अंजान व विशिष्ट अतिथि सांसद लोकसभा अरुण कुमार सागर रहे |
सांसद ने सबसे पहले सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। उसके बाद सभा को संबोधित कर लोगों को सरदार पटेल की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी | इस दौरान यात्रा में सरदार पटेल जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
सांसद ने कहा कि लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देश भर में जगह जगह ‘रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अपनी बेहतरीन नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं के लिए भी जाने जाते थे। पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल को भारत का बिस्मार्क भी कहा जाता है। रन फॉर यूनिटी का आयोजन हमें भारत की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण सीख देता है। यह आयोजन हम सबको अपने देश की विविधता में एकता का महत्व समझाता है। इस दौड़ में सम्मिलित होकर सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनमें बैंकिंग और बीमा से संबंधित योजनाएँ जैसे जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना शामिल हैं। इनके अलावा, मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनिधि (सड़क विक्रेताओं के लिए) और ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा जैसी योजनाएँ भी चल रही हैं। छात्र और महिलाओं के लिए भी विभिन्न छात्रवृत्तियाँ और सशक्तिकरण योजनाएँ चलाई जा रही हैं
मुख्य अतिथि एम.एल.सी गोपाल अंजान ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार थे जिन्होंने आज़ादी के बाद देश को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । यात्रा के दौरान सरदार पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सन्देश को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया और आत्मनिर्भर भारत की शपथ भी दिलाई गई।
.इस अवसर पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र, विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह प्रिंस,जिला युवा अधिकारी माय भारत शाहजहांपुर मयंक भदौरिया, जिला गंगा समिति से डॉ विनय सक्सेना,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सिंह, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।