होम मथुरा में कल होगी बड़ी धर्म संसद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए भरेंगे हुंकार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 20, 2024 09:51 PM

मथुरा में कल होगी बड़ी धर्म संसद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए भरेंगे हुंकार

मथुरा में कल होगी बड़ी धर्म संसद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए भरेंगे हुंकार

मथुरा में कल होगी बड़ी धर्म संसद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए भरेंगे हुंकार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने को लेकर लड़ाई कोर्ट में पहुंच चुकी है. कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह को लेकर बहस हो रही है. वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए लगातार बैठकों का भी दौर चल रहा है. इस बार एक बड़ी धर्म संसद मथुरा के वृंदावन में 21 नवंबर को आयोजित होने जा रही है, जिसमें हजारों की संख्या में संतों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. और तो और ब्रज के प्रमुख संत, बड़े-बड़े महामंडलेश्वर भी इस बैठक में मौजूद होंगे.‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति’ द्वारा आयोजित की जाने वाली यह धर्म संसद कल यानि 21 नवंबर को वृंदावन के एक स्थानीय सभागार में आयोजित हो रही है, जिसमें कई अहम मुद्दे भी रखे जाएंगे. इस धर्म संसद में सबसे पहला मुद्दा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने को लेकर होगा. इस पर गहन मंथन किया जाएगा कि किस प्रकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाए.
गौ माता का मुद्दा भी धर्म संसद में उठाया जाएगा
वहीं धर्म संसद में दूसरा मुद्दा गौ माता का होगा. जी हां, वही गौ माता जिनको आज जगह-जगह आवारा पशु घोषित कर दिया गया है. लोग उन्हें खुला छोड़ दे रहे हैं. यही नहीं गोमांस तक बेचा जा रहा है. गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने को लेकर भी इस धर्म संसद में मंथन होगा. सरकार से मांग की जाएगी कि गाय को राष्ट्र गौ माता का दर्जा दिया जाए, जो की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति आयोजित कर रही बैठक
वहीं इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा ‘फलाहारी’ ने बताया कि कल होने वाली इस बैठक में विशाल संतों की टोली मौजूद रहेगी. इस धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि सबसे अहम मुद्दा होगा, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण हमारे आराध्य हैं. हमारे आराध्य की जगह पर बनी शाही ईदगाह मस्जिद हमें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है.
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)