होम हजरत कासिम शहीद बाबा का सालाना उर्स दिनांक 17,18 व 19 अगस्त 2024 को तैयारिया ज़ोरोपर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2024 10:49 PM

हजरत कासिम शहीद बाबा का सालाना उर्स दिनांक 17,18 व 19 अगस्त 2024 को तैयारिया ज़ोरोपर

हजरत कासिम शहीद बाबा का सालाना उर्स दिनांक 17,18 व 19 अगस्त 2024 को तैयारिया ज़ोरोपर

हजरत कासिम शहीद बाबा का सालाना उर्स दिनांक 17,18 व 19 अगस्त 2024 को तैयारिया ज़ोरोपर

हजरत शहीद कासिम बाबा सेवा समिति दिलकुशा गार्डन, विलायती बाग कैन्ट, लखनऊ में सेवा समिति के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक  दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन जुबैर अहमद खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों / कार्यकारिणी सदस्य द्वारा प्रति वर्ष की भांति  दरगाह हजरत कासिम शहीद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक दिनांक 17,18 व 19 अगस्त 2024 से मनाये जाने के सम्बन्ध में दरगाह कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि सालाना उर्स मुबारक तीन दिनों तक मनाया जायेगा, जिसमें विगत वर्षों के तरह सभी  विभिन्न कार्यक्रम किये जायेगें जायरीनों के लिए दरगाह कमेटी द्वारा हेल्प लाईन मोबाईल नम्बर- 9335242288 जारी किया गया है, उर्स मुबारक सम्बंधित जानकारी जायरीन  कॉल व व्हाट्सएप से ले सकते हैं। उर्स सम्बन्धी सभी तैयारियों को अतिशीघ्र पूरा करवाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों / सदस्यों का आह्वान किया तथा कहा कि उर्स मुबारक के अवसर पर दिनांक 17.08.2024 को "मिलाद-शरीफ" मगरिब की नमाज के बाद शुरू होगा इशा की नमाज से पहले खत्म होगा, जिससे मौलानाओं को मिलाद में शिरकत करने के लिए दावतनामा भेजा जा रहा है तथा बाद नमाज इशा सरकारी चादर चढ़ायी जायेगी जिसमे देश व प्रदेश में अमन चैन खुशाली तथा उपस्थित जायरीनों के लिए दुवाएं की जाएंगी। उसके बाद नातिया मुशायरा होगा। दिनांक 18.08.2024 को महफिले शमा विशेष कव्वाली प्रोग्राम एवं दिनांक 19.08.2024 महफिले शमा नातिया कव्वाली प्रोग्राम होगा। जिसमें प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री / राज्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी गणों व कव्वाल पार्टी को विशेष रूप से आमन्त्रित कर दिया गया है। सभी की सालाना उर्स में शिरकत करने  की पूर्ण सम्भावना है। जिसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विशेष रूप से तैयार रहना होगा। सालाना उर्स मुबारक की दिनांकों में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उर्स मुबारक की तीनों दिनांक में शाम 6 बजे से 10 बजे तक उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है। बैठक के समापन में जुबैर अहमद खान ने कहा कि सालाना उर्स मुबारक में हजारों की तादाद में जायरीनों का आना निश्चित है, उनके रहने, नहाने, खाने व वुजुखाने एवं सुलभ शौचालय आदि का विशेष प्रबन्ध सभी को मिल-जुल कर करना होगा। बैठक में दरगाह कमेटी के पदाधिकारी में मुख्य रूप से इजहार अहमद, बृजेश श्रीवास्तव,संतोष कुमार वर्मा, एजाज़ अहमद कार्यकारिणी सदस्य जुनैद अहमद , जे पी यादव आदि उपस्थित हुए उर्स सम्बन्धी समस्त जानकारी प्रेस को जुबैर अहमद खान सज्जादा नशीन व संरक्षक दरगाह कमेटी ने दी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)