होम तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 19, 2024 07:13 PM

तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

लखनऊ, 19 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की कक्षा-11 की प्रतिभाशाली छात्रा अली जेहरा ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट सब-जूनियर एण्ड जूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप-2024 में गोल्ड मेडल मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस चैम्पियनशिप में अली जेहरा ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ एमेच्योर एक्वाटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इण्डिया, कानपुर रोड के तरणताल पर किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्रा ने गोल्ड मेडल जीतकर जीतकर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)