होम यूपी में एक बार फिर बढ़ाई गई मुफ्त बिजली के रजिस्ट्रेशन की तारीख, अब इस दिन तक होंगे पंजीकरण

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 16, 2024 08:58 PM

यूपी में एक बार फिर बढ़ाई गई मुफ्त बिजली के रजिस्ट्रेशन की तारीख, अब इस दिन तक होंगे पंजीकरण

यूपी में एक बार फिर बढ़ाई गई मुफ्त बिजली के रजिस्ट्रेशन की तारीख, अब इस दिन तक होंगे पंजीकरण

यूपी में एक बार फिर बढ़ाई गई मुफ्त बिजली के रजिस्ट्रेशन की तारीख, अब इस दिन तक होंगे पंजीकरण

यूपी में योगी सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने की योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 31 जुलाई तक किसान पंजीकरण करा सकेंगे। बता दे इससे पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी।दरअसल सरकार का आशय अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से लाभान्वित करना है।यूपी सरकार सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की योजना की रजिस्ट्रेशन की तारीख दो बार आगे बढ़ा चुकी है। इससे पहले 30 जून और फिर 15 जून अंतिम तिथि थी। 30 जून तक केवल 80 हजार किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके बाद विद्युत उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने मुफ्त बिजली योजना की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की थी। साथ ही पंजीकरण के लिए लागू कई शर्तों को शिथिल करने की भी मांग थी। इसके साथ ही कहा गया था कि प्रदेश सरकार जून तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश को आगे बढ़ाते हुए हमेशा के लिए रोस्टर खत्म किया जाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)