होम ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 15, 2024 07:39 PM

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल

लखनऊ, 15 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्राओं आलिया एवं आरना कुमारी ने स्टेट ताईक्वाण्डो चैम्पियनशिप में क्रमशः गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश ताईक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया। इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों की छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन होनहार छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)