होम अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 3, 2024 06:47 PM

अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय निबन्ध प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा सम्मानित

लखनऊ, 3 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल की कक्षा-12 की प्रतिभाशाली छात्रा लवीना रामचंदानी को उत्कृष्ट लेखन व रचनात्मक वैश्विक दृष्टिकोण हेतु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। लवीना ने कैम्ब्रिज सेन्टर फॉर इण्टरनेशनल रिसर्च के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कैम्ब्रिज री-थिंक निबन्ध प्रतियोगिता-2024 में ‘बियोण्ड क्लाइमेट चेन्ज: सेविंग द फ्यूचर’ विषय पर लिखित निबन्ध में आदर्श विश्व व्यवस्था की रूपरेखा प्रदर्शित करने के साथ ही पर्यावरण जैसी वैश्विक समस्याओं के रचनात्मक समाधान भी सुझाये, जिसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, एम.आई.टी. एवं कई अन्य आई.वी. लीग विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों द्वारा चार राउण्ड की समीक्षा के उपरान्त सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों में शामिल कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. की इस होनहार छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक देशों के 4200 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने रचनात्मक विचार व्यक्त किये तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्रा लवीना के लेखन को अत्यन्त उत्कृष्ट आँका गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों ने लवीना के विश्वव्यापी, मानवीय एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)