होम ग्रीष्मावकाश के उपरान्त खुले सी.एम.एस. के सभी कैम्पस, छात्रों व अभिभावकों में छाई खुशी की लहर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 1, 2024 07:39 PM

ग्रीष्मावकाश के उपरान्त खुले सी.एम.एस. के सभी कैम्पस, छात्रों व अभिभावकों में छाई खुशी की लहर

ग्रीष्मावकाश के उपरान्त खुले सी.एम.एस. के सभी कैम्पस, छात्रों व अभिभावकों में छाई खुशी की लहर

ग्रीष्मावकाश के उपरान्त खुले सी.एम.एस. के सभी कैम्पस, छात्रों व अभिभावकों में छाई खुशी की लहर

लखनऊ, 1 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पस गर्मी की छुट्टियों के उपरान्त आज से पुनः खुल गये और सभी 21 कैम्पसों में आज से नियमित पढ़ाई प्रारम्भ हो गई। आज स्कूल खुलने पर शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों की खुशी देखने लायक थी। छात्रों की खुशी का आलम यह रहा कि आज पहले ही दिन विद्यालय के सभी कैम्पसों के लगभग शत-प्रतिशत उपस्थित दर्ज की गई तथापि सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों के शिक्षक-शिक्षकाओं व छात्रों  ने साथ मिलकर बड़े हर्षोल्लास से ‘विद्या का पर्व’ समारोह मनाया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने स्कूल खुलने पर छात्रों व शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यालय के सभी 63000 से अधिक छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। डा. गाँधी ने छात्रों का आह्वान किया कि समय को सदुपयोग करते हुए खूब मन लगाकर पढ़ें और अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करें। डेढ़ महीने बाद स्कूल पहुँचे छात्रों का विद्यालय परिसर में भरपूर स्वागत हुआ। पढ़ाई का उत्साह, शिक्षकों का आत्मीय मार्गदर्शन व स्नेह एवं आध्यात्मिकता व नैतिकता से ओतप्रोत सी.एम.एस. का शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण छात्रों के उत्साह व उमंग को दोगुना कर रहा था। छात्रों का कहना था कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान हमने अपने क्लासरूम को बहुत याद किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)