होम इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट में सी.एम.एस. छात्र सार्टिफिकेट ऑफ हाई डिस्टिंक्शन से सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 26, 2024 06:47 PM

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट में सी.एम.एस. छात्र सार्टिफिकेट ऑफ हाई डिस्टिंक्शन से सम्मानित

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट में सी.एम.एस. छात्र सार्टिफिकेट ऑफ हाई डिस्टिंक्शन से सम्मानित

इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट में सी.एम.एस. छात्र सार्टिफिकेट ऑफ हाई डिस्टिंक्शन से सम्मानित

लखनऊ, 26 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-5 के तीन मेधावी छात्रों समृद्धि श्रीवास्तव, रोहित कुमार एवं आरव सिन्हा ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु सी.एम.एस. के तीनों छात्रों को ‘सार्टिफिकेट ऑफ हाई डिस्टिंक्शन’ एवं उत्कृष्टता मेडल से नवाजा गया है। इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अन्तर्गत समृद्धि ने इंग्लिश विषय में जबकि रोहित व आरव ने गणित व विज्ञान में 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें विश्व के कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)