होम यूपी के इस शहर में गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई गई डेढ़ करोड़ की सरकारी जमीन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 10, 2024 08:10 PM

यूपी के इस शहर में गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई गई डेढ़ करोड़ की सरकारी जमीन

यूपी के इस शहर में गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई गई डेढ़ करोड़ की सरकारी जमीन

यूपी के इस शहर में गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराई गई डेढ़ करोड़ की सरकारी जमीन

यूपी के जौनपुर में जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन को अवैध कब्जेदारों के चंगुल से मुक्त कराने का दावा किया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के आदेश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर तहसील पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुहल्ला कटघरा में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को बुलडोजर की मदद से हटा दिया गया।साथ ही मुक्त करायी गयी जमीन को नगर पालिका परिषद जौनपुर को सुपुर्द कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में नईबाजर कटघरा निवासी अरविंद चौहान ने जिलाधिकारी से शिकायत किया था कि बंजर खाते की सरकारी जमीन पर आराजी नंबर 149/1 क्षेत्रफल 121 एयर पर प्रदीप शिवशंकर एवं रविंद्र उर्फ बच्चन और साहब लाल यादव लोग गलत तरीके से निर्माण करके जमीन पर कब्जा किए हुए है। जिला प्रशासन ने जांच कराया जांच में शिकायत सही मिली इसके बाद जिलाधिकरी श्री मांदड़ ने अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश उपजिलाधिकारी सदर को दिया।

डीएम के आदेश के क्रम मे एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह आज पुलिस बल के साथ मय बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच कर सभी अवैध अतिक्रमण को हटवा कर सरकारी जमीन को मुक्त करा दिया है। सरकारी रेट के अनुसार जमीन की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये कीमत की है। कब्जाइयो से कब्जा हटवा कर जमीन को तत्काल नगर पालिका परिषद के ईओ को सुपुर्द कर दिया गया है। इस तरह एसडीएम ने एक बड़ी सरकारी सम्पत्ति को कब्जाइयो से मुक्त कराने में सफल रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)