होम सी.एम.एस. के 12 मेधावी छात्र ‘नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ़्ट) में चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 15, 2024 06:40 PM

सी.एम.एस. के 12 मेधावी छात्र ‘नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ़्ट) में चयनित

सी.एम.एस. के 12 मेधावी छात्र ‘नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ़्ट) में चयनित

सी.एम.एस. के 12 मेधावी छात्र ‘नैशनल इंस्टीटयूट  ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी  (निफ़्ट) में चयनित

लखनऊ, 15 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के 12 छात्र इस वर्ष की नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ़्ट) की प्रवेश परीक्षा 2024 में चयनित हुए है व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नैशनल टेस्टिग एजन्सी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित की जाती है व इसमें देश के हजारों छात्र बैठते हैं। सी.एम.एस. के 12 चयनित छात्र इस प्रकार से हैं लघिमा पांडे, सृष्टि गौतम, श्लोका श्रीवास्तव, मानसी सक्सेना, रोशनी मूलचंदानी, मानसी वर्मा, अविशी यादव, साक्षी सक्सेना, आकृति सिंह, अरीबा अंसारी, तनीषा श्रीवास्तव, रिधिमा सिंह हैं। राष्ट्रीय  स्तर पर आयोजित ‘निफ़्ट’ प्रतियोगिता में उच्च अंक पाकर चयनित होने पर सी.एम.एस. मैनेजर प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस छात्रों को बधाई दी व इनके माता पिता और टीचर के प्रति आभार व्यक्त किया।

            ‘निफ़्ट’ परीक्षा उतीर्ण करने पर छात्र बी.डेस, व बी.एफ.,टेक में प्रवेश पा सकता हैं। आज देश भर में नेशनल फैशन टेक्नोलॉजी के चैन्नई, गाँधीनगर, कोलकता, हैदराबाद, मुम्बई, बैंगलूरू इत्यादि में 16 संस्थान हैं। यहाँ पर फैशन डिजाइन, लैदर डिजाइन, टैक्सटाइल डिजाइन, फैशन कम्यूनिकेशन इत्यादि के प्रोग्राम चलते है। सी.एम.एस. लगातार अपने छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करता है। अतः सी.एम.एस. के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारी संख्या में चयनित होते है व देश विदेश में अपने विद्यालय का नाम रोशन करते है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)