होम सी.एम.एस. के सर्वाधिक 169 छात्र जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सफल, जे.ई.ई. एडवान्स में होंगे शामिल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2024 09:20 PM

सी.एम.एस. के सर्वाधिक 169 छात्र जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सफल, जे.ई.ई. एडवान्स में होंगे शामिल

सी.एम.एस. के सर्वाधिक 169 छात्र जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सफल, जे.ई.ई. एडवान्स में होंगे शामिल

सी.एम.एस. के सर्वाधिक 169 छात्र जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा  में सफल, जे.ई.ई. एडवान्स में होंगे शामिल

लखनऊ, 25 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ‘जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। जहाँ एक ओर सी.एम.एस. के सर्वाधिक 169 छात्रों ने शानदार सफलता अर्जित कर जे.ई.ई. एडवान्स में शामिल होने की अर्हता अर्जित की है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. के 26 मेधावी छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. के 181 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है ।

            जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. छात्रों में श्रेयांस चतुर्वेदी (99.89 परसेन्टाइल), यशार्थ सेंगर (99.73 परसेन्टाइल), अभिसार सिन्हा (99.73 परसेन्टाइल), अनिकेश अग्रवाल (99.72 परसेन्टाइल), अर्णव त्रिपाठी (99.71 परसेन्टाइल), पार्थ अग्रवाल (99.66 परसेन्टाइल), गौरव गुप्ता (99.65 परसेन्टाइल), अक्षिता सिंह (99.64 परसेन्टाइल), किंजल सिंह (99.63 परसेन्टाइल), मयंक पाण्डेय (99.61 परसेन्टाइल), आदित्य सक्सेना (99.61 परसेन्टाइल), अनंत शुक्ला (99.58 परसेन्टाइल), प्रद्युम्न सिंह (99.58 परसेन्टाइल), मधुरम वत्सल (99.58 परसेन्टाइल), शिवांस पाण्डेय (99.56 परसेन्टाइल), अमोध अनंत (99.50 परसेन्टाइल), अनन्त त्रिपाठी (99.49 परसेन्टाइल), वैभव वर्मा (99.45 परसेन्टाइल), आर्यन श्रीवास्तव (99.43 परसेन्टाइल), आयुष सिंह (99.33 परसेन्टाइल), मोहम्मद अनस अली उस्मानी (99.25 परसेन्टाइल), कृष्ण अग्रवाल (99.18 परसेन्टाइल), यश सक्सेना (99.17 परसेन्टाइल), प्रणाम गोयल (99.10 परसेन्टाइल), यथार्थ वंश (99.10 परसेन्टाइल) एवं दक्ष गोगना (99.07 परसेन्टाइल) शामिल हैं। इन छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)