होम गोमती नगर में हुआ सी.एम.एस. के नये कैम्पस का शुभारम्भ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 10, 2024 07:21 PM

गोमती नगर में हुआ सी.एम.एस. के नये कैम्पस का शुभारम्भ

गोमती नगर में हुआ सी.एम.एस. के नये कैम्पस का शुभारम्भ

गोमती नगर में हुआ सी.एम.एस. के नये कैम्पस का शुभारम्भ

लखनऊ, 10 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के एक और नवीन कैम्पस ‘शालीमार वनवर्ल्ड कैम्पस’ का शुभारम्भ हो गया है। यह नया कैम्पस अमर शहीद पथ, सेक्टर-6, गोमती नगर में स्थित है, जिसमें वर्तमान सत्र में माण्टेसरी से लेकर कक्षा-7 तक पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अभिभावकों की बढ़ती माँग को देखते हुए सी.एम.एस. का यह नया कैम्पस प्रारम्भ किया गया है, जिससे निश्चित ही अभिभावक प्रसन्न होंगें। पिछले 65 वर्षों से सी.एम.एस. भावी पीढ़ी के समग्र विकास में संलग्न है तथापि सी.एम.एस. का यह नया कैम्पस इन्ही प्रयासों की एक और कड़ी है। सी.एम.एस. न सिर्फ अपने छात्रों को अत्यन्त उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करा रहा है अपितु उनके चारित्रिक, नैतिक, आध्यात्मिक व सर्वांगीण विकास को प्रतिबद्ध है। इन्हीं नीतियों पर चलते हुए सी.एम.एस. ने देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनाई है और सी.एम.एस. की यह नया कैम्पस भी इन विचारों पर सौ प्रतिशत खरी उतरेगा।

      सी.एम.एस. का नये ‘शालीमार वनवर्ल्ड कैम्पस’की शुरूआत में अभी प्री-प्राइमरी से कक्षा-7 तक के बच्चे उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रकार, लखनऊ में सी.एम.एस. के 22 कैम्पस है, जिनमें 63,000 से अधिक बच्चे सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सर्वाधिक छात्र संख्या के आधार पर सी.एम.एस. का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है तथापि छात्रों को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही जीवन मूल्यों व चारित्रिक गुणों के विकास हेतु सी.एम.एस. को यूनेस्को शांति शिक्षा पुरस्कार के साथ ही विभिन्न सम्मानों से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नवाजा जा चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)