होम सी.एम.एस. में रोबोटिक्स लैब का भव्य उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 8, 2024 07:47 PM

सी.एम.एस. में रोबोटिक्स लैब का भव्य उद्घाटन

सी.एम.एस. में रोबोटिक्स लैब का भव्य उद्घाटन

सी.एम.एस. में रोबोटिक्स लैब का भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 8 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस में नवनिर्मित विश्व स्तरीय ‘रोबोटिक्स लैब’ का उद्घाटन आज सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन समेत सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं व बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों की उपस्थिति रही। सभी ने छात्रों को विज्ञान व प्रोद्योगिकी की अति-आधुनिक व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के सी.एम.एस. के इस प्रयास की दिल खोलकर सराहना की। इस अवसर पर डा. भारती गाँधी एवं प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने रोबोटिक्स लैब का अवलोकन किया एवं छात्रों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। यह रोबोटिक लैब छात्रों को अपने सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करने में महती भूमिका निभायेगी। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि वर्तमान दौर में छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देना एवं आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है, जिससे भावी पीढ़ी विश्व स्तर पर कदम से कदम मिलाकर चल सके। सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण, जरूरी संसाधन व तकनीक प्रदान करने को तत्पर है। प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी ने विद्यालय में रोबोटिक्स लैब की स्थापना हेतु सी.एम.एस. प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)