होम गेट-2024 में प्रतीक अग्रवाल को ऑल इण्डिया 15वीं रैंक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 19, 2024 07:19 PM

गेट-2024 में प्रतीक अग्रवाल को ऑल इण्डिया 15वीं रैंक

गेट-2024 में प्रतीक अग्रवाल को ऑल इण्डिया 15वीं रैंक

गेट-2024 में प्रतीक अग्रवाल को ऑल इण्डिया 15वीं रैंक

लखनऊ, 19 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के मेधावी छात्र प्रतीक अग्रवाल ने देश के अत्यन्त प्रतिष्ठित ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट-2024) में अखिल भारतीय 15वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में हुआ। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उच्च सफलता के उपरान्त प्रतीक अब इंजीनियरिंग कालेजों में पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा प्राप्त कर विज्ञान शोघ एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपने सपनों को साकार कर पायेगा। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतीक ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अपने माता-पिता के अलावा सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।

      प्रतीक ने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस से 94.8 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की जबकि आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा सी.एम.एस. महानगर कैम्पस  से 95.75 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की। इसके उपरान्त आई.आई.टी.-बी.एच.यू. से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की। एक अनौपचारिक वार्ता में अपनी सफलता के बारे में बताते हुए प्रतीक ने कहा कि ‘‘मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मुझे सी.एम.एस. जैसे संस्थान में पढ़ाई का अवसर मिला। गणित हमेशा ही मेरा प्रिय विषय रहा है और सी.एम.एस. में मेरे शिक्षकों ने मेरी रुचि को पहचानकर उसी के अनुसार आगे बढ़ने को सदैव प्रेरित व प्रोत्साहित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)