होम कैट में ऑल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. छात्र का आई.आई.एम. अहमदाबाद में चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 2, 2023 07:20 PM

कैट में ऑल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. छात्र का आई.आई.एम. अहमदाबाद में चयन

कैट में ऑल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. छात्र का आई.आई.एम. अहमदाबाद में चयन

कैट में ऑल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. छात्र का आई.आई.एम. अहमदाबाद में चयन

लखनऊ, 2 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के मेधावी छात्र अनुज अग्रवाल ने देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेन्ट संस्थान ‘आई.आई.एम. अहमदाबाद’ में  उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। अनुज ने कॉमन एडमीशन टेस्ट (कैट) परीक्षा में ऑल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने अनुज को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. कानपुर रोड की प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान एवं शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके अथक परिश्रम व लगन की बदौलत विद्यालय के छात्र लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।अनुज अग्रवाल सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के अत्यन्त ही मेधावी छात्र रहे हैं। एक अनौपचारिक वार्ता में अनुज ने कहा कि सी.एम.एस. में पढ़ाई के दौरान मेरे शिक्षकों ने हमेशा बड़े सपने देखने एवं उत्साह व आत्मबल को बनाये रखने की प्रेरणा दी। विद्यालय में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, क्रिकेट लीग व अन्य को-करिकुलर एक्टिविटीज का मेरे व्यक्तित्व विकास में अहम योगदान है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)