होम भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए शुरू की तैयारियां,

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 25, 2023 09:15 PM

भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए शुरू की तैयारियां,

भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए शुरू की तैयारियां,

भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए शुरू की तैयारियां,

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी टीमों के अभियान की समाप्ति के बाद लंदन पहुंच चुके भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और वैश्विक स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड एडिडास ने मंगलवार को भारतीय टीमों के किट प्रायोजक के रूप में एक नयी साझेदारी की घोषणा की। पुरुषों और महिलाओं की सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के अलावा एडिडास भारत-ए, भारत-बी और भारत अंडर-19 टीमों को भी किट प्रदान करेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ''भारतीय टीम की नई प्रशिक्षण किट का अनावरण करते हुए। साथ ही, डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारियां भी शुरू हुईं।''
उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने स्पोर्ट्सवियर ब्रांड एडिडास के साथ पांच साल का अनुबंध किया है जिसके तहत भारतीय टीम की जर्सी एवं किट बदल गई है।

आईपीएल का सफर खत्म होने के बाद कोचिंग स्टाफ के साथ-साथ विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और जयदेव उनादकट लंदन रवाना हो चुके हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी तस्वीरों में मुख्य कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी दिलीप और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के साथ शार्दुल और उमेश नजर आए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)