होम मनाली-चंडीगढ़ की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुआ सी.एम.एस. का 145 सदस्यीय छात्र दल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 25, 2023 07:35 PM

मनाली-चंडीगढ़ की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुआ सी.एम.एस. का 145 सदस्यीय छात्र दल

मनाली-चंडीगढ़ की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुआ सी.एम.एस. का 145 सदस्यीय छात्र दल

मनाली-चंडीगढ़ की शैक्षिक यात्रा पर रवाना हुआ सी.एम.एस. का 145 सदस्यीय छात्र दल

लखनऊ, 25 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस का 145 सदस्यीय छात्र दल आज 6-दिवसीय शैक्षिक यात्रा पर मनाली व चंडीगढ़ रवाना हुआ, जिसमें 131 छात्र व 14 शिक्षक शामिल हैं। छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षका सुश्री मुदिता कुमार कर रही हैं, जबकि शिक्षक श्री अनुराग चतुर्वेदी डेप्युटी टीम लीडर हैं। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र प्रकृति की विशालता, व्यापकता व सौन्दर्य से तो परिचित होंगे ही, साथ ही चंडीगढ़ व अमृतसर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों जैसे सुखना झील, रॉक गार्डन आदि का भी भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्र विभिन्न प्रख्यात मंदिरों, उद्यानों, झीलों आदि का भ्रमण करेंगे, साथ ही ट्रैकिंग व कैम्प भी करेंगे। सी.एम.एस. छात्रों की यह यात्रा उनके ज्ञान व व्यक्तित्व विकास में सहायक होगी, साथ ही विविधता में एकता का महत्व से भी रूबरू करायेंगी। यह छात्र दल 30 मई को लखनऊ लौटेगा। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अपने छात्रों को देश-विदेश की शैक्षिक यात्राओं में भाग लेने के अधिक से अधिक अवसर प्रदान कराता है। इस तरह की शैक्षिक यात्राओं का उद्देश्य भावी पीढ़ी का सामान्य ज्ञान बढ़ाना, स्वस्थ मनोरंजन तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण विकसित करना है। श्री शर्मा ने कहा कि आज दुनिया एक ग्लोबल विलेज का स्वरूप धारण कर चुकी है तथापि छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों, सभ्यता व विभिन्न विचारों से रूबरू कराकर उनके दृष्टिकोण को विश्वव्यापी बनाना आज की महती आवश्यकता है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)