होम आईएएस बने सी.एम.एस. के पाँच छात्र

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 23, 2023 09:04 PM

आईएएस बने सी.एम.एस. के पाँच छात्र

आईएएस बने सी.एम.एस. के पाँच छात्र

आईएएस बने सी.एम.एस. के पाँच छात्र

लखनऊ, 23 मई। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक पाँच छात्रों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है, जिनमें सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र मनन अग्रवाल (46वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुजा त्रिवेदी (80वीं रैंक), सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र आदित्य श्रीवास्तव (236वीं रैंक), सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र अमित गुप्ता (246वीं रैंक) एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा अनुश्री सचान (633वीं रैंक) शामिल हैं। इन पाँचो छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के कठिन परिश्रम से ही छात्रों की नींव मजबूत हुई है। सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है।

      मनन अग्रवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा से सी.एम.एस. से ही प्राप्त की है एवं सदैव ही विद्यालय के होनहार छात्र रहे हैं। इन्होंने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा 97.60 प्रतिशत एवं  आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 99 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) से उत्तीर्ण की। इसी प्रकार, सी.एम.एस. छात्रा अनुजा त्रिवेदी ने भी कक्षा-4 से 12वीं तक शिक्षा सी.एम.एस. से प्राप्त की है। अनुजा ने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा 97.80 प्रतिशत एवं  आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 98 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से उत्तीर्ण की है। अनुजा के पिताजी सिविल सेवा से अवकाश प्राप्त हैं जबकि माताजी गृहणी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)