होम पुलवामा मामले की जांच होती तो गृहमंत्री का इस्तीफा होता- सत्यपाल मलिक

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 21, 2023 11:41 PM

पुलवामा मामले की जांच होती तो गृहमंत्री का इस्तीफा होता- सत्यपाल मलिक

पुलवामा मामले की जांच होती तो गृहमंत्री का इस्तीफा होता- सत्यपाल मलिक

पुलवामा मामले की जांच होती तो गृहमंत्री का इस्तीफा होता- सत्यपाल मलिक

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को बानसूर दौरे के दौरान एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के मामले में केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की जांच नहीं हुई. अगर जांच होती तो गृह मंत्री का इस्तीफा होता.

सत्यपाल मलिक बानसूर में रामदरबार मूर्ति के स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान कहा कि पुलवामा में हमारे 40 सैनिक शहीद हो गए थे. उस दौरान मैं जम्मू-कश्मीर का गर्वनर था. जब सीआरपीएफ के जवानों की मूवमेंट होती तो वो हमें खबर न देकर गृह मंत्रालय को खबर देते थे।

मुझे चुप रहने के लिए कहा गया था

सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलवामा मामले में मुझे चुप रहने के लिए कहा गया था। पुलवामा मामले की जांच नहीं हुई, अगर जांच होती तो गृहमंत्री का इस्तीफा होता और कई अफसर जेल में होते. इन लोगों ने जांच नहीं कराई. सत्यपाल मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव सैनिकों की लाशों पर लड़ा गया था।

लोकसभा चुनाव में सोच-समझकर वोट करना है

कार्यक्रम के दौरान सत्यपाल मलिक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सोच-समझकर वोट करना है। मोदी सरकार को हटाना है. उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है मुझे जेल हो जाए, लेकिन इस बार इनके खिलाफ वोट करना है। कार्यक्रम के दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा कि इनके साथ के लोग अडानी हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तीन साल में इतनी दौलत पैदा कर दी कि देश का सबसे बड़ा ईमानदार हो गया. सत्यपाल मलिक ने कहा कि पार्लियामेंट में जब राहुल गांधी ने 20 हजार करोड़ रुपए के बारे में पूछा तो प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे पाए. उन्होंने आरोप लगाया कि ये अपनी नाक के नीचे भ्रष्टाचार करवाते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)