होम बेंगलुरु में मुख्यमंत्री के लिए जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल नहीं, सिद्धारमैया ने दिया आदेश

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 21, 2023 11:33 PM

बेंगलुरु में मुख्यमंत्री के लिए जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल नहीं, सिद्धारमैया ने दिया आदेश

बेंगलुरु में मुख्यमंत्री के लिए जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल नहीं, सिद्धारमैया ने दिया आदेश

बेंगलुरु में मुख्यमंत्री के लिए जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल नहीं, सिद्धारमैया ने दिया आदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभालने के एक दिन बाद सिद्धारमैया ने रविवार को एक खास आदेश जारी किया। सिद्धारमैया ने बेंगलुरु पुलिस से उनके लिए 'जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल' वापस लेने को कहा।

सिद्धारमैया ने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया है। गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ सत्ता हासिल की है। इसके बाद शनिवार को सिद्धारमैया ने बतौर मुख्यमंत्री यहां पर शपथ ली।

ट्वीट में लिखी यह बात
अपने नए फैसले को लेकर सिद्धारमैया ने रविवार को ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैंने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त से मेरे वाहनों की आवाजाही के लिए ‘जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल’ वापस लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मैंने यह फैसला उस हिस्से से यात्रा करने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों को देखने के बाद लिया है। सिद्धा ने लिखा कि जहां ‘जीरो ट्रैफिक’ के चलते प्रतिबंध लागू रहता है, वहां पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लागू कर चुके हैं पांच गारंटी
इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट मीटिंग के साथ ही चुनावी वादे के मुताबिक पांच गारंटी योजना को लागू कर दिया है। कांग्रेस की पांच गारंटी योजनाओं में सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति), हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपए मंथली, बीपीएल के परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलोग्राम फ्री चावल (अन्न भाग्य), बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (18-25 आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवा निधि) और सार्वजनिक परिवहन बसों (शक्ति) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा जैसी घोषणाएं शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)