होम जे.ई.ई. मेन्स में बालक व बालिका दोनों वर्गो में सी.एम.एस. छात्र बने सिटी टॉपर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 29, 2023 07:52 PM

जे.ई.ई. मेन्स में बालक व बालिका दोनों वर्गो में सी.एम.एस. छात्र बने सिटी टॉपर

जे.ई.ई. मेन्स में बालक व बालिका दोनों वर्गो में सी.एम.एस. छात्र बने सिटी टॉपर

जे.ई.ई. मेन्स में बालक व बालिका दोनों वर्गो में  सी.एम.एस. छात्र बने सिटी टॉपर

लखनऊ, 29 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ‘जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. छात्र जसकरन ने 99.95 परसेन्टाइल अर्जित कर लखनऊ में टॉप किया है जबकि बालिकाओं में सी.एम.एस. छात्रा आर्यशी त्रिपाठी ने 99.91 परसेन्टाइल के साथ सिटी टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। इतना ही नहीं, सी.एम.एस. के 27 छात्रों ने 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया है तो वहीं दूसरी ओर 125 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में 99 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्रों में जसकरन (99.95 परसेन्टाइल), रेवन चन्ना (99.92 परसेन्टाइल), आर्यशी त्रिपाठी (99.91 परसेन्टाइल), ईशान कुमार (99.88 परसेन्टाइल), विदेह झा (99.84 परसेन्टाइल), रोनित गुप्ता (99.77 परसेन्टाइल), प्रियंका अरोड़ा (99.73 परसेन्टाइल), आयुष राघवेन्द्रम (99.71 परसेन्टाइल), आयुष नारायण श्रीवास्तव (99.70 परसेन्टाइल), प्रत्यूष मिश्रा (99.69 परसेन्टाइल), अखिल श्रीवास्तव (99.68 परसेन्टाइल), विनायक त्रिपाठी (99.66 परसेन्टाइल), नीलांश अग्रवाल (99.62 परसेन्टाइल), अमेय दीक्षित (99.51 परसेन्टाइल), अभिदीप शिखर (99.50 परसेन्टाइल), रिशिक यादव (99.50 परसेन्टाइल), अभिनन्दन चन्द्रा (99.46 परसेन्टाइल), जूही सक्सेना (99.44 परसेन्टाइल), क्षितिज शुक्ला (99.42 परसेन्टाइल), आदित्य जायसवाल (99.40 परसेन्टाइल), रिषभ सक्सेना (99.36 परसेन्टाइल), अक्षत स्वरूप (99.35 परसेन्टाइल), हर्षित शुक्ला (99.30 परसेन्टाइल), कुशाग्र श्रीवास्तव (99.23 परसेन्टाइल), सार्थक (99.22 परसेन्टाइल), दिव्यांश रस्तोगी (99.21 परसेन्टाइल) एवं सार्थक शुक्ला (99 परसेन्टाइल) शामिल हैं।  इन छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)