होम अमेरिकन मैथ्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 12 पदक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 7, 2023 06:47 PM

अमेरिकन मैथ्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 12 पदक

अमेरिकन मैथ्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 12 पदक

अमेरिकन मैथ्स ओलम्पियाड में  सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 12 पदक

लखनऊ, 7 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्रों ने अमेरिकन मैथ्स ओलम्पियाड में 12 पदक जीतकर लखनऊ का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया है, जिसमें एक गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर मेडल एवं 5 ब्रांज मेडल शामिल हैं। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में 30 देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. छात्रा प्रत्यूष तिवारी ने गोल्ड मेडल अर्जित कर विश्व पटल पर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्रों में प्रत्यूष तिवारी ने गोल्ड मेडल, समृद्धि श्रीवास्तव, अथर्व वेद सिंह, आराध्य चतुर्वेदी, सुमत नेगी, स्वप्निल कुमार सिंह एवं उत्कर्ष ने रजत मेडल जबकि अर्नव द्विवेदी, शताक्षी श्रीवास्तव, रूशन्क सिंह, भाव्या तिवारी एवं अर्नव सिंह ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सभी 12 मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डा. गाँधी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनकी कड़ी मेहनत, लगन व मार्गदर्शन में सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

            सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके फलस्वरूप सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)