होम ये रही यूपी की सबसे भूतिया जगहें, जहां रात तो छोड़िए दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 6, 2023 08:45 PM

ये रही यूपी की सबसे भूतिया जगहें, जहां रात तो छोड़िए दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

ये रही यूपी की सबसे भूतिया जगहें, जहां रात तो छोड़िए दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

ये रही यूपी की सबसे भूतिया जगहें, जहां रात तो छोड़िए दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

आज भले ही लोग भूत-प्रेत को नहीं मानते हैं लेकिन पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स की माने तो इस भौतिक दुनिया में हमारे बीच अनदेखी आत्माएं अपने होने को लेकर अजीबोगरीब तरीके से खुद की मौजूदगी का एहसास दिलाती हैं.

जहां भी इस तरह की घटनाएं होती हैं वह जगह भूतिया या हॉन्टेड कहलाने लगता है. आइए जानते हैं यूपी की सबसे भूतिया जगहें कौन सी हैं.

नोएडा की फिनिक्स शू फैक्ट्री

नोएडा की फिनिक्स शू फैक्ट्री

उत्तर प्रदेश के नोएडा की फिनिक्स शू फैक्ट्री सबसे भूतिया जगह है. सेक्टर 60 का Aka iEnergizer पहले फिनिक्स शू फैक्टी के नाम से मशहूर था. लेकिन एक बार इस इमारत में आग लग गई. इस दौरान करीब 200 से अधिक बच्चे और महिलाएं जिंदा जल गए. जिसके बाद इसे Aka iEnergizer कंपनी ने खरीद ली. इस जगह को यूपी की सबसे भूतिया जगह कहा जाता है. क्योंकि रात होते ही यहां से औरतों और बच्चों की रोने की आवाज आती हैं.

कानपुर का गंगा बैराज

सांकेतिक तस्वीर

कानपुर में मौजूद गंगा बैराज के बारे में आपने सुना तो जरूर होगा. इसे उत्तर प्रदेश की सबसे डरावनी जगह माना जाता है. रात के समय में यहां सफेद साड़ी में कोई महिला घूमती हुई नजर आती है. इसके अलावा रात में भूतों का जमावड़ा लगता है.

मेरठ का जीपी ब्लॉक

मेरठ का जीपी ब्लॉक

उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित जीपी ब्लॉक को सबसे भूतिया जगह कहा जाता है. अगर आप मेरठ घूमने आ रहे हैं तो भूलकर भी इस जगह न जाए. क्योकि इसे भूत बंगला कहा जाता है. स्थानीय लोगों की माने तो रात होते ही यहां आत्माओं का मेला लगता है. कई बार यहां लाल रंग के लिबास में महिलाएं घूमती हुई नजर आई हैं.

लखनऊ का ओइल हाउस

लखनऊ का ओइल हाउस

अगर आप लखनऊ घूमने आ रहे हैं तो भूलकर भी इस जगह से न गुजरें. क्योंकि इसे लखनऊ का सबसे हॉन्टेड प्लेस कहा जाता है. हम बात कर रहे है ओइल हाउस के बारे में. इस भवन में एक कुआ है. जिसमें अंग्रेज सैनिकों को मारकर फेंका गया था. जिनकी आत्माएं यहां भटकती हैं. इस बात का खुलासा तब हुआ जब लखनऊ विश्वविद्यालय के अधिकारी को यह प्लेस रहने के लिए दिया गया. इस दौरान कुएं में मौजूद आत्माओं ने उस अधिकारी के बेटे को मार दिया. इस घटना के बाद से कुएं को बंद करा दिया गया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)